नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर कई टीमों में जंग तेज हो गई है। अपडेटेड पॉइंट्स टेबल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका, तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर भारत और पांचवें पर पाकिस्तान का स्थान है। इस बीच WTC 2023 Final को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
ICC WTC FINAL 7 से 11 जून तक चलने की उम्मीद
जानकारी के अनुसार, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल जून के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अभी तक शेड्यूल की घोषणा नहीं की है, लेकिन क्रिकबज की खबर के अनुसार- अस्थायी रूप से आईसीसी डब्ल्यूटीसी का फाइनल 7 से 11 जून तक चलने की उम्मीद है। मौसम के कारण खेल को पूरा करने के लिए रिजर्व डे का प्रावधान भी रखा जाएगा। वेन्यू की घोषणा पहले ही हो चुकी है। यह मैच द ओवल में होगा।
आईपीएल के फाइनल की डेट से टकराव
अगर ये जून के पहले सप्ताह में हुआ तो ये डेट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल के करीब हो सकती है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल की पूरी तारीखों को अंतिम रूप दे रहा है, लेकिन यह 4 जून या 28 मई को समाप्त हो सकता है, दोनों तारीखें भारतीय टीम के आराम के लिए काफी करीब हो सकती हैं। यदि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो बीसीसीआई, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को इन तारीखों से तालमेल बैठाना पड़ेगा।
फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया
भारतीय टीम को छह टेस्ट और खेलने हैं। इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ दो और फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार घरेलू मैच खेलेगी। यदि टीम इंडिया इनमें जीत दर्ज करती है तो वह शीर्ष दो में पहुंच सकती है।
बोर्ड ने उन्हें संकेत दिया है कि आईपीएल 31 मार्च या 1 अप्रैल से शुरू हो सकता है। गुजरात टाइटंस के डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण, आईपीएल के अहमदाबाद में शुरू होने की उम्मीद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines