ICC World Test Championship Final 2027: भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा हर बड़ा टूर्नामेंट जीता है. ऐसे में टीम इंडिया का अगला लक्ष्य आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 जीतना है. जिसके फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को 3 बड़े काम करने होंगे. घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने टीम इंडिया का समीकरण खराब कर दिया है. अब कप्तान शुभमन गिल की टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
टीम इंडिया को करनी होगी डबल मेहनत
भारतीय टीम को अगली टेस्ट सीरीज अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. जहां पर टीम इंडिया 2 मुकाबले खेलने वाले हैं. इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी होगी. आने वाले 1 साल में भारतीय टीम 9 टेस्ट मैच खेलने वाली है. जिसमें से फाइनल तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया को 7 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया 5वें स्थान पर नजर आ रही है.
श्रीलंका के खिलाफ अगर टीम इंडिया दोनों ही मुकाबले जीत जाती है, तो चौथे स्थान पर पहुंच सकती है. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही मुकाबले जीतना बहुत ही मुश्किल होने वाला है. हाल के समय में टीम इंडिया स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं पा रही है. वहीं श्रीलंका की टीम 3 स्टार स्पिनरों के साथ उतर सकती है. वहीं श्रीलंका में पिच से भी स्पिनरों को सपोर्ट मिलता है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को बड़ी मुश्किल होने वाली है.
ये भी पढ़ें: World Cup 2027 जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई चाल, ICC से कर डाली बड़ी डिमांड
न्यूजीलैंड से भी मिलेगी चुनौती
साल के अंत में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2-0 टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसमें से टीम इंडिया को कम से 1 टेस्ट मैच जीतना होगा. वहीं अगर दोनों ही मुकाबले टीम इंडिया जीत जाती है, तो उनके लिए फिर आगे ही राह आसान होगी. वहीं अगर भारतीय टीम को जीत नहीं मिली, तो उन्हें मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करना होगा. जिससे वो रेस में बने रहें. साल 2027 की शुरुआत में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज घरेलू मैदान पर खेलनी है. जहां पर भी टीम इंडिया को कम से कम 3 टेस्ट मैच जीतने होंगे. इसके अलावा भारत को मैच नहीं हारना है. जिसके बाद ही टीम इंडिया फाइनल खेल सकती है.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर हुआ खत्म? नई रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
5 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
7 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
10 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
10 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
10 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines