मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर हुआ खत्म? नई रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी

Mohammed Shami: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट में कई मुकाबले अपने दम पर जिताए हैं. हालांकि मौजूदा समय में उनका करियर गहरे संकट में नजर आ रहा है.

Mohammed Shami

Pic Credit- ANI

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर अब नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. जिसके कारण ही मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं बन पा रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी शमी की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो रही है. अब उनको लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट्स सामने आई है. जिसके मुताबिक शमी का इंटरनेशनल करियर अब लगभग खत्म हो चुका है. 

विज्ञापन

क्या खत्म हो गया मोहम्मद शमी का करियर? 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को टीम इंडिया ने जीता था. जिसमें मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट के बाद शमी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. कुछ समय वो इंजरी के कारण नहीं खेले, तो वहीं उसके बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. जबकि इस दौरान शमी ने बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी किया. आईपीएल 2026 के दौरान भी शमी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था. वहीं शमी की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था. जिसके बाद भी चयनकर्ता उन्हें वापस टीम में लेने को तैयार नहीं हैं. स्पोर्टस्टार की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई और टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने 15 तेज गेंदबाजों की लिस्ट तैयार है, जोकि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं. इन 15 तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के लिए अब पाकिस्तान से उठी आवाज, पूर्व महान खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

बीसीसीआई के प्लान में नहीं हैं शमी 

भले ही मोहम्मद शमी फिलहाल संन्यास का फैसला नहीं ले रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई साफ है कि वो टीम इंडिया के भविष्य के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. टीम मैनेजमेंट अब युवा तेज गेंदबाजों पर ही निवेश करने वाला है. ऐसे में शमी अब सिर्फ घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं आईपीएल 2027 के दौरान भी फैंस को शमी देखने को मिल सकता है. कुछ ऐसी ही स्थिति पिछले कुछ सालों से अजिंक्य रहाणे की भी है. रहाणे संन्यास नहीं ले रहे हैं, लेकिन वो अब आगे टीम का भी हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ