Sri Lanka Squad for ICC World Cup 2023: आखिरकार श्रीलंका ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। विश्व कप टीम की कप्तानी दासुन शनाका को सौंपी गई है। टीम से धाकड़ खिलाड़ी दुष्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा को बाहर कर दिया गया है। श्रीलंका की एशिया कप फाइनल में पहुंचने वाली टीम में बदलाव किया गया है। 15 सदस्यीय टीम में दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन और बिनुरा फर्नांडो को भी जगह मिली है। चमिका करुणारत्ने को ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल किया गया है।
दुष्मंथा चमीरा आखिरी बार जून में खेले थे
तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ और विश्व कप क्वालीफायर के अभ्यास मैच में खेले थे। उसके बाद वह मांसपेशियों में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि अगस्त में वे लंका प्रीमियर लीग में लौटे, लेकिन फिर से चोटिल हो गए। वह टखने की चोट के कारण पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप से भी चूक गए थे। वहीं हसरंगा की बात की जाए तो श्रीलंका को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के बाद के चरणों में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। फिलहाल उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: BAN vs NZ: क्रिकेट के मैदान पर ‘फुटबॉलर’ बना बल्लेबाज, अजीब तरीके से हो गया आउट, देखें वीडियो
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1706628516266267002
एसएलसी के एक बयान में कहा- “वानिंदु हसरंगा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह अभी भी चोट से उबर रहे हैं।” “हसरंगा की रिकवरी पर नजर रखी जाएग। अगर उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित किया जाता है, तो टूर्नामेंट के दौरान टीम के किसी सदस्य के घायल होने की स्थिति में उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में माना जाएगा।”
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी के साथ लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, टीम मीटिंग को लेकर कही ये बात
29 सितंबर और 3 अक्टूबर को अभ्यास मैच
श्रीलंका के तीन गेंदबाज थीक्षाना, मदुशंका और कुमारा चोट से वापसी कर रहे हैं। इस तरह मथीशा पथिराना और कसुन राजिथा प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। ट्रैवलिंग रिजर्व सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर करुणारत्ने को भी जगह मिल सकती है। श्रीलंका 29 सितंबर और 3 अक्टूबर को गुवाहाटी में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच होगा।
ये भी पढ़ें: ODI World Cup में नंबर 1 बल्लेबाज के रुप में उतरेंगे बाबर, गिल को करना होगा इंतजार, जानें वजह
श्रीलंका विश्व कप टीम:
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना , डुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा
ट्रैवलिंग रिजर्व: चमिका करुणारत्ने
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
14 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
35 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
47 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines