ICC World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम सेलेक्शन रोहित शर्मा के लिए बड़ा सिर दर्द बना हुआ है। वैसे तो विश्व कप के लिए रोहित शर्मा पहले ही टीम का अनाउंस कर चुके हैं, लेकिन आज टीम में बदलाव करने का आखिरी दिन है। अगर कोई टीम अपने स्क्वाड में कोई बदलाव करना चाहती है, तो आज भर बदलाव कर सकती है। आज के बाद किसी भी टीम को दोबारा ये मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में रोहित को आज राज से पर्दा उठाना होगा कि विश्व कप के लिए टीम में किस स्पिनर को शामिल किया जाएगा।
सुंदर और अश्विन में एक को मिल सकता है मौका
वर्ल्ड कप की टीम में अक्षर पटेल को चुना गया था, लेकिन बाद में अक्षर चोटिल हो गए। इसके बाद से ही सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अक्षर फिट हो गए हैं, या फिर उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा। इस रेस में रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर सबसे आगे हैं। दोनों में से बेहतर फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों का पता करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों को मौका दिया गया था। पहले और दूसरे मुकाबले में टीम में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया था। वहीं, तीसरे मैच में अश्विन की जगह सुंदर को मौका दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: किस होटल में ठहरी है पाकिस्तान की टीम? खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या है फैसिलिटी, देखें वीडियो
अश्विन ने प्रदर्शन से किया प्रभावित
रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मुकाबले में एक विकेट अपने नाम किया। वहीं, दूसरे मैच में भी अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में अश्विन कप्तान और टीम का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं, सुंदर को तीसरे वनडे में ओपनिंग उतारा गया था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। इसके अलावा गेंदबाजी में भी सुंदर एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके। ऐसे में कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अगर अक्षर फिट नहीं होते हैं, तो अश्विन को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जाएगा।
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
12 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
18 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines