हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2025: न्यूजीलैंड को धूल चटाकर भारत की सेमीफाइल में एंट्री, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर

ICC Womens World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. 23 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर ली. इस मैच के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट काटा लिया है. मेन इन ब्लू सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है.

विज्ञापन

ICC Womens World Cup 2025 Points Table: 13 अक्टूबर को महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया और 53 रनों से जीत हासिल कर ली. इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ. भारतीय को तगड़ा फायदा हुआ है, जबकि न्यूजीलैंड को झटका लगा है.

अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

अंक तालिका में इस समय ऑस्ट्रेलिया 11 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, इंग्लैंड भी 9 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर अब भारतीय टीम 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है. न्यूजीलैंड के अलावा श्रीलंका पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, 3 स्टार खिलाड़ियों की अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हुई वापसी

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए थे. प्रतिका रावल 134 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. वहीं जेमिमा रोड्रिक्स ने 55 गेंदों में 76 रन बनाए थे. बारिश की वजह से भारत ने 49 ओवर ही बल्लेबाजी की थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रनों का लक्ष्य मिला. न्यूजीलैंड 44 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन ही बना सकी.

ICC महिला विश्व कप 2025 अंक तालिका

स्थानटीममैच (P)जीते (W)हारे (L)बिना परिणाम (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)स्थिति
1🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया महिला (AUSW)650111+1.704(Q) क्वालीफाई
2🇿🇦 दक्षिण अफ्रीका महिला (RSAW)651010+0.276(Q) क्वालीफाई
3🏴 इंग्लैंड महिला (ENGW)64119+1.024(Q) क्वालीफाई
4🇮🇳 भारत महिला (INDW)63306+0.628(Q) क्वालीफाई
5🇳🇿 न्यूज़ीलैंड महिला (NZW)61324-0.220
6🇱🇰 श्रीलंका महिला (SLW)61324-1.035(E) बाहर
7🇧🇩 बांग्लादेश महिला (BANW)61502-0.578(E) बाहर
8🇵🇰 पाकिस्तान महिला (PAKW)60422-2.651(E) बाहर

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एडिलेड में बनाए 9 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को रेस में छोड़ दिया पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola