Women’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: साल 2026 में पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन हो चुका है और टीम इंडिया ने खिताब पर कब्जा किया था. अब बारी महिला टी20 विश्व कप की है. इसी साल जून के महीने में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट का 10वां सीजन इंग्लैंड में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें ट्रॉफी के लिए खेलती हुई नजर आने वाली हैं. सभी टीमों के बीच कुल मिलाकर 33 मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था तो फैंस को एक बार फिर भारतीय टीम से काफी उम्मीदें होंगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट का शेड्यूल किस प्रकार होगा.

---विज्ञापन---

2 ग्रुप में बांटी गई 12 टीमें

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड को शामिल किया गया है तो वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और आयरलैंड जगह मिली है. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक बार फिर से एक ही ग्रुप में जगह मिली है. दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन के मैदान पर होगा.

---विज्ञापन---

कहां देख पाएंगे लाइव मुकाबले?

महिला टी20 विश्व कप 2026 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. टीवी पर फैंस इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी पर इसको देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर जाना होगा. 

---विज्ञापन---

ICC Women’s T20 WC 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यूसमय
12 जूनइंग्लैंड vs श्रीलंकाएजबेस्टन18:30
13 जूनस्कॉटलैंड vs आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्ड10:30
13 जूनऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड14:30
13 जूनवेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंडहैम्पशायर बाउल18:30
14 जूनबांग्लादेश vs नीदरलैंडएजबेस्टन10:30
14 जूनभारत vs पाकिस्तानएजबेस्टन14:30
16 जूनन्यूजीलैंड vs श्रीलंकाहैम्पशायर बाउल14:30
16 जूनइंग्लैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउल18:30
17 जूनऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशहेडिंग्ले10:30
17 जूनभारत vs नीदरलैंडहेडिंग्ले14:30
17 जूनसाउथ अफ्रीका vs पाकिस्तानएजबेस्टन18:30
18 जूनवेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंडहेडिंग्ले18:30
19 जूनन्यूजीलैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउल18:30
20 जूनऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंडहैम्पशायर बाउल10:30
20 जूनपाकिस्तान vs बांग्लादेशहैम्पशायर बाउल14:30
20 जूनइंग्लैंड vs स्कॉटलैंडहेडिंग्ले18:30
21 जूनवेस्टइंडीज vs श्रीलंकाब्रिस्टल10:30
21 जूनसाउथ अफ्रीका vs भारतओल्ड ट्रैफर्ड14:30
23 जूनन्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंडब्रिस्टल10:30
23 जूनश्रीलंका vs आयरलैंडब्रिस्टल14:30
23 जूनऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानहेडिंग्ले18:30
24 जूनइंग्लैंड vs वेस्टइंडीजलॉर्ड्स18:30
25 जूनभारत vs बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्ड14:30
25 जूनसाउथ अफ्रीका vs नीदरलैंडब्रिस्टल18:30
26 जूनश्रीलंका vs स्कॉटलैंडओल्ड ट्रैफर्ड18:30
27 जूनपाकिस्तान vs नीदरलैंडब्रिस्टल10:30
27 जूनवेस्टइंडीज vs आयरलैंडब्रिस्टल14:30
27 जूनइंग्लैंड vs न्यूजीलैंडद ओवल18:30
28 जूनसाउथ अफ्रीका vs बांग्लादेशलॉर्ड्स10:30
28 जूनऑस्ट्रेलिया vs भारतलॉर्ड्स14:30
30 जूनसेमीफाइनल 1द ओवल14:30
2 जुलाईसेमीफाइनल 2द ओवल18:30
5 जुलाईफाइनललॉर्ड्स14:30

ये भी पढ़िए- PAK vs AUS: पाकिस्तान की वनडे टीम से हुई इन 6 खिलाड़ियों को छुट्टी! पूर्व कप्तान का नाम भी लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---