IND W vs SA W: डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को दोपहर के 3 बजे से खेला जाएगा. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम से होगा. अफ्रीका ने इंग्लिश महिला क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया के पास पहली आईसीसी ट्रॉफी उठाने का बड़ा मौका है. टीम इंडिया के जीतने के 3 संजोग भी बन रहे हैं.
8 साल बाद दोबारा वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही टीम इंडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 8 सालों के बाद दोबारा वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेल रही है. मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2017 में भी वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला था. ठीक ऐसा ही कुछ साल 2011 में भी हुआ था. उस समय महेंद्र सिंह धोनी की टीम भी 8 सालों के बाद वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही थी. उससे पहले भारत ने साल 2003 में सौरव गांगुली की लीडरशिप में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम भी धोनी की सेना की तरह इतिहास रच सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न टी20 मैच से पहले देखने को मिला भावुक पल, भारत-ऑस्ट्रेलिया ने दिया बेन ऑस्टिन को ट्रिब्यूट
मुंबई में ही खेला जा रहा है फाइनल मुकाबला
वनडे विश्व कप 2011 का फाइनल मुकाबला मुंबई में ही खेला गया था. वहीं अब वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला जा रहा है. इस संजोग के कारण भी भारतीय फैंस के अंदर उम्मीद जाग रही है. इसके अलावा आपको बता दें कि 2011 और 2025 दोनों का फाइनल 2 तारीख को ही है.
2011 का फाइनल 2 अप्रैल को खेला जाएगा. वहीं 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाना है. भारतीय टीम मैनेजमेंट भी फैंस के साथ ही साथ इस संजोग का सच होते हुए देखना चाहेगी. धोनी ने साल 2011 में आईपीएल जीता था. वहीं साल 2025 में ही हरमनप्रीत कौर की टीम ने भी WPL का खिताब जीता है. ऐसे में वो एक बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: हर्षित राणा की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया पर उठी बड़ी मांग, 104 मीटर का छक्का देख झूम उठे फैंस
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
26 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines