India W vs Australia W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया, मुश्किल हुआ सेमीफाइनल का सफर

India Women vs Australia Women:महिला विश्व कप 2025 में 12 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया था. इस मैच में भारत ने पहले शानदार बल्लेबाजी की. टीम की ओर से स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतकीय पारी खेली. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी शानदार बल्लेबाजी की, कप्तान एलिसा हीली ने शतक जमाया.

cricket News - 2025-10-12T212547.011

India Women vs Australia Women: 12 अक्टूबर को महिला विश्व कप 2025 में मैच नंबर 13 भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने कमाल कर दिया. दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी पारी खेली. इसके अलावा स्मृति मंधाना एक कैलेंडर ईयर में 1 हजार रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मुकाबला जीता लिया. इस हार के साथ भारत का सफर सेमीफाइनल के लिए मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 330 रन

पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 330 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 80 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा प्रतिका रावल ने 96 गेंदों में 75 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों ने शतकीय साझेदारी की. इसके बाद भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. हरलीन देओल 42 गेंदों में 38 और जेमिमा रोड्रिग्स 21 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गईं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 9.5 ओवर में 40 देकर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उनके अलावा सोफी मोलिन्यूक्स ने भी 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भी धांसू शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने शतक जमाया. उन्होंने 107 गेंदों में 142 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 21 चौके और 3 छक्के जमाए, जबकि फीबी लिचफील्ड ने भी 40 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा बेथ मूनी खासा प्रभावित नहीं कर सकीं. उन्होंने 8 गेंदों में 4 रन बनाए. जबकि एनाबेल सदरलैंड बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ