IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 13वें मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने थी. जहां पर दोनों टीमों के बीच बहुत ही टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर ही टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 330 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49 ओवर में 7 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य का पीछा कर लिया और इसी के साथ इतिहास भी रच दिया है.
करीबी मुकाबले में जीती ऑस्ट्रेलिया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनकी साथी सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी 75 रन बनाए. जिसके बाद हरलीन देओल ने 38 रन तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 33 रन बनाए. इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 330 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 5 विकेट अपने नाम किया.
331 रनों जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए कप्तान एलिसा हीली ने 142 रनों की पारी खेली. दिग्गज एलिस पेरी ने नाबाद 47 रन तो वहीं स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने भी 45 रन बनाए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट से मैच जीत लिया. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 3 विकेट लिया तो वहीं अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: India W vs Australia W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया, मुश्किल हुआ सेमीफाइनल का सफर
टीम इंडिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 13 बार वनडे में 300+ रन बनाए हैं और उन्हें पहली बार ऐसे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे सफल रन चेस कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के नाम था. उन्होंने साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 302 रनों का पीछा किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम का महिला वनडे में सबसे सफल रन चेस इससे पहले 289 रनों का था. जोकि उन्होंने साल 2012 में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: चैंपियन RCB की टीम इन 13 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन! विराट कोहली के भविष्य पर भी होगा फैसला
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines