ICC Women Ranking: दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया की स्टार प्लेयर ऋचा घोष को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने टी-20 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। ऋचा ने हाल के सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था।
20 नंबर पर पहुंची ऋचा
ऋचा बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में 20 वें स्थान पर आ गई हैं। ऋचा इससे पहले 501 अंकों के साथ 36वें स्थान पर थी। लेकिन अब उन्होंने जबरदस्त उछाल मारते हुए 572 अंकों के साथ 20वां स्थान हासिल कर लिया है। यह ऋचा के करियर की शानदार रैंकिंग है।
बल्ले से मचाया धमाल
ऋचा घोष ने फिलहाल टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अब तक उपयोगी पारियां खेली हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 31 नाबाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 नाबाद और इंग्लैंड के खिलाफ 47 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें पहले दो मुकाबले टीम इंडिया ने जीते भी थे। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ ऋचा 0 पर आउट हो गई थी, जिससे उनके अंक गिर गए। लेकिन फिर भी वह सप्ताह के अंत में नवीनतम टी20ई बल्लेबाज रैंकिंग में 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
फॉर्म में चल रही हैं ऋचा घोष
बता दें कि ऋचा घोष इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। उनके योगदान की वजह से टीम इंडिया महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऋचा ने अब तक 33 टी-20 मैचों में 549 रन बनाए हैं, जिसमें 47 रनों की पारी उनकी सर्वश्रेष्ट हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
3 mins agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
4 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
52 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
4 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
5 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines