हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दोगुना होगा ODI क्रिकेट का रोमांच, लौट रही है आईसीसी की वनडे सुपर लीग 

ICC ODI Super League: वनडे फॉर्मेट के घटते क्रेज को देखकर आईसीसी भी बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहा है. ऐसे में आईसीसी ने अपने एक पुराने फैसले को बदलने के बारे में विचार करना शुरू कर दिया है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद आईसीसी ने ओडीआई सुपर लीग को बंद करने का फैसला किया था. अब आईसीसी ने अपने फैसले पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
ICC ODI Super League

ICC ODI Super League: क्रिकेट में जब से टी20 फॉर्मेट आया है, तब से धीरे-धीरे करके वनडे फॉर्मेट का क्रेज घटता जा रहा है. आईसीसी ने इसको बचाने का प्रयास करते हुए जुलाई 2020 में वनडे सुपर लीग की शुरुआत की थी. जिसे बाद में खुद ही आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद बंद कर दिया था. अब वनडे फॉर्मेट को बचाने के लिए और फैंस का मजा दोगुना करने के लिए उसे वापस लाने पर विचार शुरू कर दिया है. फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी जल्द आ सकती है. 

आईसीसी जल्द ले सकती है बड़ा फैसला 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ओडीआई क्रिकेट को बचाने के लिए अब वनडे सुपर लीग को दोबारा से शुरू करने का प्लान बना रही है. 13 टीमों के बीच होने वाली इस लीग को वनडे क्रिकेट को जिंदा करने के लिए लाया गया था, लेकिन सभी टीमों के बिजी कैलेंडर को देखते हुए इसको बंद करने का फैसला किया गया था. अब आईसीसी साल 2028 से इसे दोबारा शुरू करने के बारे में सोच रही है. इस लीग के बंद होने से छोटी टीमों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था. हालांकि अभी तक आईसीसी ने यह फैसला नहीं लिया है कि इसे कितनी टीमों के साथ दोबारा शुरू किया जाएगा. न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रोजर टूज की अध्यक्षता वाले ग्रुप ने आईसीसी बोर्ड और चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी को इसके बारे में बताया है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कोलकाता टेस्ट से पहले टीम इंडिया की नई ‘जर्सी’ हुई लॉन्च, सोशल मीडिया पर फैंस को आई पसंद 

विज्ञापन

क्या है वनडे सुपर लीग?  

वनडे सुपर लीग भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तरह 2 सालों के लिए खेली जाती थी. सुपर लीग में एक टीम 8 टीमों के साथ वनडे सीरीज खेलती है. जिसमें से 4 सीरीज घरेलू मैदान पर तो वहीं 4 सीरीज विदेशी सरजमीं पर खेलती है. एक टीम 2 साल में इससे कम से कम 24 वनडे मैच खेलती है. इस लीग में अब कितनी टीमों होगी, इससे पता चलेगा की आईसीसी हर टीम को कितनी सीरीज खेलने के लिए कहेगा. इस सुपर लीग के आने से छोटी टीमों को फायदा हो सकता है. उन्हें बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी करेंगे ‘टीम इंडिया’ की जर्सी में T20 डेब्यू, इस दिन पाकिस्तान से होगा सामना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola