IND vs SA: कोलकाता टेस्ट से पहले टीम इंडिया की नई ‘जर्सी’ हुई लॉन्च, सोशल मीडिया पर फैंस को आई पसंद 

IND vs SA: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों को और तेज कर दिया है. 2 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने 11 नवंबर से अभ्यास करना शुरू कर दिया है. जहां पर आज शुभमन गिल की टीम एक कई प्रैक्टिस किट में नजर आई, जोकि अभी चर्चा का विषय बना हुआ है.

team india new practice kit

team india new practice kit

IND vs SA: इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराने के बाद टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को 2-0 से हरा दिया. अब भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों के टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने तैयारियों को तेज कर दिया है. इस बीच बीसीसीआई ने नई प्रैक्टिस किट लॉन्च की है. जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा है.  

विज्ञापन

भारतीय टीम की नई प्रैक्टिस किट फैंस को आई पसंद 

11 नवंबर को टीम इंडिया पहली बार दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ सीरीज के लिए अभ्यास करने उतरी. टीम इंडिया ने इस दौरान नए प्रैक्टिस किट पहनी हुई थी. जोकि ग्रे और पीच कलर की थी. सोशल मीडिया पर इस जर्सी की जमकर तारीफ भी हो रही है. इस पहले टीम इंडिया की प्रैक्टिस किट ऑरेंज कलर की भी रह चुकी है. हालांकि अधिकतर समय प्रैक्टिस की जर्सी ब्लू रंग की ही रही है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल पर इस सीरीज के दौरान बड़ा दबाव रहने वाला है. अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को हाल में ही उनके घर में स्पिन ट्रैक पर जाकर 1 टेस्ट हराया था. ऐसे में वो भारतीय सरजमीं पर भी अपना रंग दिखा सकते हैं. अफ्रीका के पास 2 से 3 अच्छे स्पिनर नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो न्यूजीलैंड की तरह भारत को परेशान कर सकते हैं. 

यहां पर देखें दोनों टीमों का टेस्ट स्क्वाड 

भारतीय टेस्ट टीम- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम- टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, जुबैर हम्जा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, विआन मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वैरेन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ