World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी टीम के साथ अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मैच के दौरान बदसलूकी हुई थी। इतना ही नहीं एक बार फिर से बोर्ड द्वारा पाकिस्तानी मीडिया और फैंस को वीजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। पर अब कुछ एजेंसी इनपुट और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की फिर से बेइज्जती हो गई है और उसे इस मामले में मुंह की खानी पड़ी है। खबरें ऐसी आ रही हैं कि आईसीसी द्वारा पाकिस्तान की इन शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।
अधिकारी ने दिया बड़ा बयान
आईसीसी और बीसीसीआई के साथ पूर्व में काम कर चुके एक अधिकारी ने कहा कि, आईसीसी हमेशा हर शिकायत को सीरियस लेता है। लेकिन यह शिकायत व्यक्तिगत लग रही हैं। मुझे नहीं पता कि पीसीबी की इसके पीछे की सोच क्या है। फिलहाल मुझे लगता कि इस पर शायद ही कोई सुनवाई हो और इस पर एक्शन लेना मुश्किल लग रहा है। आईसीसी फिलहास रेसिस्ट बयानों पर जीरो टॉलरेन्स पॉलिसी का पालन करती है।
यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत, अफगानिस्तान को 149 रनों से रौंदा
अधिकारी ने आगे कहा कि, अगर शिकायत रेसिस्ट बयानों से जुड़ी है तो अगर कोई अकेला होता तो आईसीसी एक्शन लेता। लेकिन वहां हजारों की भीड़ द्वारा नारेबाजी हुई तो क्या कर सकते हैं आप। किसी भी खिलाड़ी को फिजिकली कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यह सिर्फ खेल के प्रेशर के दौरान होता है। कोई व्यक्ति विशेष इस मामले में दोषी नहीं पाया जा सकता।
क्या था मामला?
पीसीबी ने आईसीसी से अपनी शिकायत में पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान फैंस के लिए वीजा नीति की अनुपस्थिति पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। इसके अलावा पीसीबी की तरफ से शिकायत में कहा गया कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच के दौरान फैंस ने दुर्व्यवहार किया है। इससे पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दबाव बन रहा था। अब अधिकारी का बयान सामने आने के बाद फिलहाल लगता नहीं है कि शिकायत पर आईसीसी कोई एक्शन लेगा। फिलहाल आगे क्या होता है यह देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लग सकता है झटका, कप्तान शाकिब के खेलने पर सस्पेंस
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines