IND U19 vs ENG U19: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 411 रन बनाए. जवाब में इंग्लिश अंडर-19 क्रिकेट टीम सिर्फ 311 रन ही बना सकी और 100 रनों से मैच हार गई. विश्व कप जीतने के बाद इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भविष्य को लेकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने इन्हें जीत का सारा श्रेय दिया है.
आयुष म्हात्रे ने दिया बड़ा बयान
फाइनल मुकाबले में कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंद और बल्ले से भी परफॉर्म किया. जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा, ‘मैं अपनी फीलिंग्स बता नहीं सकता, लेकिन यह हमारे लिए एक यादगार पल है. ये एक जबरदस्त सफर रहा है. हां, लड़कों ने सच में बहुत अच्छा खेला है और हमने जो गोल सेट किए थे, उन्होंने उन्हें सच में बहुत अच्छे से पूरा किया. उन्होंने एक नेचुरल गेम की तरह खेला, तो, हाँ, मैं सच में बहुत खुश हूं.
भविष्य में अब टीम इंडिया के ये युवा सितारे और बेहतर प्रदर्शन करके मुख्य टीम में खेलना चाहेंगे. भविष्य के बारे में बोलते हुए आयुष म्हात्रे ने कहा, ‘हमें इसी एटीट्यूड के साथ खेलना चाहिए और जैसा हमने यहां खेला है, तो हम फिर से उसी टीम में नहीं खेलेंगे, लेकिन हम इस रवैये को आगे बढ़ा सकते हैं और इस तरह का क्रिकेट खेल सकते हैं.’
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से ठीक पहले बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड, इस मैच विनर की हुई धमाकेदार एंट्री
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बोले कप्तान म्हात्रे
सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा, ‘हाँ, सूर्यवंशी बस लगे रहे. हमारे पास उनके लिए शब्द नहीं हैं, वैभव ने क्या इनिंग्स खेलीं हैं. लेकिन हाँ, हम जानते हैं कि वह एक शानदार बैट्समैन है, तो उसने इस मैच में दिखाया है कि वह क्या कर सकता है. हां, हम खुश हैं कि हम उस लेगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं जो रोहित शर्मा ने भी वर्ल्ड कप जीता, हरमनप्रीत ने भी और अब हमने. तो हम उस लेगेसी को आगे बढ़ाकर खुश हैं. सपोर्ट स्टाफ के लिए कोई शब्द नहीं क्योंकि पिछले आठ, 7 महीने, वे बस हमारे आस-पास ही रहे हैं और इसका क्रेडिट उन्हें जाता है कि उन्होंने हम पर काम किया है.’
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, टीम इंडिया को छठी बार दिलाया U19 World Cup का खिताब
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
36 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines