U-19 World Cup 2023 Final: साउथ अफ्रीका में खेले गए पहले वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क (Senwes Park, Potchefstroom) में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा का फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ऑलआउट कर दिया।
भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी
फाइनल में अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और टिटास साधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटका। मन्नत कश्यप और शेफाली वर्मा को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए रायना मैकडोनाल्ड-गे ने सबसे ज्यादा 19 और एलेक्स स्टोनहाउस ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 36 बॉल और 7 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। खिताबी मुकाबले में कप्तान शेफाली वर्मा ने 15, श्वेता शेरावत ने 5, गोगांदी त्रिशा ने 24 और सौम्या तिवारी ने नाबाद 24 रन जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस तरह टीम इंडिया की छोरियों ने साल का पहला वर्ल्ड कप दिलाकर इतिहास रचा और भारत का गौरव बढ़ा दिया।
और पढ़िए – सूर्या के लिए सुंदर का त्याग, कंफ्यूजन में रनआउट हो गए वाशिंगटन, देखें वीडियो
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1619698291985489920?cxt=HHwWgIDRkfvAqfosAAAA
भारत महिला अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगड़ी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, टिटास साधू, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव
इंग्लैंड महिला अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (डब्ल्यू), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर
और पढ़िए – ईशान किशन ने छोड़ दिया रनआउट का चांस, देखें वीडियो
https://twitter.com/ICC/status/1619698355273359361?cxt=HHwWgoDT1dLEqfosAAAA
दमदार फॉर्म में भारतीय टीम
बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की अंडर 19 टीम शानदार फॉर्म में रही है। टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजी से गदर मचाया तो वहीं पार्शवी चोपड़ा अपनी कमाल की गेंदों से सभी के छक्के छुड़ाए। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन कर आठ विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच लेग स्पिनर पार्शवी ने 3 विकेट लिये थे। इस मैच में श्वेता सहरावत ने भी अर्धशतक जड़ा था।
https://twitter.com/ICC/status/1619699184944418817?cxt=HHwWgsDQmfj0qfosAAAA
इंग्लैंड को हराना आसान नहीं था
दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 96 रन पर ही सिमट गई और 3 रन से मैच हार गई। ये मैच काफी रोमांचक था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines