U-19 World Cup 2023 Final: साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा पहला वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और आज भारत और इंग्लैंड (IND U-19 W vs ENG U-19 W) के बीच पहली बार ट्रॉफी जीतने को लेकर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क (Senwes Park, Potchefstroom) में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत शाम को 5 बजकर 15 मिनट पर होगी।
दमदार फॉर्म में भारतीय टीम
बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की अंडर 19 टीम शानदार फॉर्म में रही है। टीम की कप्तान शेफाली वर्मा बल्लेबाजी से गदर मचा रही है वहीं पार्शवी चोपड़ा अपनी कमाल की गेंदों से सभी के छक्के छुड़ा रही हैं। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन कर आठ विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच लेग स्पिनर पार्शवी ने 3 विकेट लिये थे। इस मैच में श्वेता सहरावत ने भी अर्धशतक जड़ा था।
और पढ़िए – Novak Djokovic जैसा कोई नहीं…10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, राफेल नडाल की बराबरी
इंग्लैंड को हराना नहीं होगा आसान
बता दें कि इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीम की गेंदबाजी में दमखम है। टीम अब तक शानदार क्रिकेट खेलते हुए यहां तक पहुंची है। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 96 रन पर ही सिमट गई और 3 रन से मैच हार गई। ये मैच काफी रोमांचक था।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 फाइनल मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल मैच का लाइव आप टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – उस्मान ख्वाजा ने घुटना टेक मारा तूफानी छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें Video
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल मोबाइल पर डिज्जी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
21 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
56 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines