ICC Test Rankings: T-20 के बाद टेस्ट में भी नंबर वन टीम इंडिया, इस दिग्गज टीम से छीना ताज
Edited By Arpit Pandey

Edited By Arpit Pandey

ICC Test Rankings: भारतीय टीम ने अब एक और मुकाम हासिल कर लिया है। टीम इंडिया टी-20 के बाद टेस्ट की भी नंबर वन टीम बन गई है। ICC की ताजा रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
भारतीय टीम के टेस्ट रैंकिंग में 115 अंक हो गए हैं, जबिक ऑस्ट्रेलिया 111 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। बता दें कि भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया था, लेकिन तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। जिसका फायदा भारत को मिला और वह टी-20 के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बन गया।
वहीं भारतीय टीम के टेस्ट रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि टीम इंडिया की अब टेस्ट विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की राह आसान हो जाएगी। टीम इंडिया को जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, अगर भारत यह सीरीज जीतने में कामयाब होती है तो वह टेस्ट के फाइनल में पहुंच जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: