ICC T20I Ranking: आईसीसी ने खिलाड़ियों की नई टी-20 रैंकिंग जारी की है. जहां पर भारतीय खिलाड़ियों को दबदबा साफ नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को 18 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही श्रेयस अय्यर की एंट्री अब टॉप 10 में हो गई है. लंबे समय के बाद अय्यर को ये फायदा मिला है. स्टार बल्लेबाज ईशान किशन अभी भी टॉप पर ही बने हुए हैं. इस दौरान तिलक वर्मा को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.
श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा फायदा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा है. जिसके कारण ही उनको टी-20 रैंकिंग में कुल 18 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही अय्यर अब 7वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. इसी अंदाज में अगर कप्तान श्रेयस खेलते रहे, तो वो आसानी के साथ टॉप 3 में भी पहुंच सकते हैं. अय्यर के टॉप 7 में आने के कारण तिलक वर्मा को बड़ा नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले तिलक वर्मा अब 10वें पायदान पर खिसक गए हैं.
स्टार बल्लेबाज ईशान किशन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. किशन जिसके कारण ही पहले पायदान पर बने हुए हैं. हालांकि दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा के पास अब नंबर 1 पर जाने का अच्छा मौका है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच अब टॉप की जंग चल रही है. फिलहाल इस रेस में किशन थोड़ा आगे हैं. लेकिन उन्हें इस स्थान पर बने रहने के लिए आने वाले मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा.
शाई होप को भी मिला बड़ा फायदा
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने पहले मुकाबले में अर्धशतक जड़ा है. जिसके कारण ही वो अब 1 स्थान के फायदे के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. नंबर 3 पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान नजर आ रहे हैं. वहीं चौथे पायदान पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक नजर आ रहे हैं. वहीं पूर्व इंग्लिश कप्तान जोस बटलर फिलहाल 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस छठे पायदान पर नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान… BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले, नए सिलेक्टर की तलाश भी शुरू
इंग्लैंड के फिल साल्ट को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही वो 8वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. श्रीलंका के प्रथुम निसंका 9वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. इसी के साथ मिचेल मार्श भी टॉप 10 से बाहर हो गए हैं. मार्श अब 11वें पायदान पर नजर आ रहे हैं. फिलहाल आईसीसी टी-20I रैंकिंग के टॉप 10 में टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. तिलक वर्मा के पास भी अगले मुकाबले में अपना रैंकिंग में सुधार करने का मौका है.
ये भी पढ़ें: ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका, लंबी छलांग लगाकर की टॉप-10 में एंट्री
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
14 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines