हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NAM: कब और कहां फ्री में देखें भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला? प्लेइंग 11 में दिखेगा बड़ा बदलाव 

IND vs NAM: यूएसए के खिलाफ टीम इंडिया को कड़ी टक्कर मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया अब नामीबिया के खिलाफ मैच में एकतरफा जीत दर्ज करनी होगी. इस मुकाबले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. ऐसे में उस मुकाबले से पहले भारतीय टीम अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी. भारतीय और पाकिस्तानी दोनों फैंस की नजरें इस मुकाबले पर रहने वाली हैं. 

विज्ञापन
IND vs NAM

IND vs NAM: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला आज नामीबिया के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया इंजरी की समस्या से जूझ रही है. ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि ऐसे समय में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाली है. इस मुकाबले पर भारत और नामीबिया के अलावा पाकिस्तानी फैंस की भी नजरें टिकी हुई हैं. सभी जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को वो कहां पर फ्री में देख सकते हैं.  

कब और कहां फ्री में देखें ये मुकाबला?

भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला शाम को 7 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस मुकाबले को सभी फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर सभी भारतीय भाषाओं के साथ इंग्लिश में भी देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मुकाबले का आनंद जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. फ्री में फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का मजा उठा सकते हैं.  

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती है. जिसके कारण ही इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनते हुए देखा जा सकता है. टीम इंडिया के पास कई मैच विनर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस पिच पर रनों की बारिश हो सकती है. तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग शुरुआत में मिल सकती है, लेकिन बाद में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ मैदान पर नहीं होता है. ओस के कारण पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी ज्यादा आसान हो जाएगी. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. 

नामीबिया टीम: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जेजे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हींगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तानी दिग्गज मोहम्मद नबी पर ICC ने ठोका जुर्माना, मैच के दौरान ये हरकत करना पड़ा भारी

हेड टू हेड में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड 

अब तक टी20 फॉर्मेट में भारत और नामीबिया के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है. जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. ये मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में आयोजित हुआ था. हाल में ही नामीबिया को इंडिया ए की टीम ने भी हराया है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ भारत तोड़ देगी अपना ही रिकॉर्ड, फिलहाल कोई नहीं है टक्कर में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola