---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

अफगानिस्तानी दिग्गज मोहम्मद नबी पर ICC ने ठोका जुर्माना, मैच के दौरान ये हरकत करना पड़ा भारी

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर आईसीसी ने बड़ा जुर्माना लगा दिया है. नबी की तरफ से भी गलती मान ली गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के हाथों डबल सुपर ओवर मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ये हार अफगानिस्तान की टीम को काफी चुभने वाली है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी को भी इस मैच में अंपायर से भिड़ना भारी पड़ गया है. उनके ऊपर आईसीसी की तरफ से भारी जुर्माना लगाया गया है. लक्ष्य का पीछा कर रही अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे मोहम्मद नबी लुंगी एनगिडी के रिस्टबैंड को लेकर अंपायर से लंबे समय तक बहस करते हुए नजर आए थे. इसी के चलते आईसीसी ने उनको दोषी करार दिया है और उनके ऊपर जुर्माना लगा दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

15 फीसदी मैच फीस का हुआ नुकसान

आईसीसी की तरफ से की गई इस कार्रवाई के तहत मोहम्मद नबी के ऊपर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. उन्हें अंपायर के साथ बहस करना आर्थिक रूप से भारी पड़ा है. अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में मोहम्मद नबी बल्लेबाजी कर रहे थे तभी साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी करने के लिए लुंगी एनगिडी आए. उन्होंने हाथ में रिस्टबैंड पहने हुए थे, जिससे नबी को बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही थी. इसको लेकर उन्होंने अंपायरों से बात की लेकिन बात नहीं माने जाने पर वो उनसे बहस करते हुए दिखे. 

---विज्ञापन---

नबी को मिला एक डिमेरिट अंक

आईसीसी की तरफ से मोहम्मद नबी की इस हरकत के लिए एक डिमेरिट अंक दिया गया है. उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करने के लिए ये सजा सुनाई गई है. नबी की तरफ से इस अपराध को स्वीकार कर लिया गया है, ऐसे में अब इस मामले में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है. अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ ये मुकाबला डबल सुपर ओवर तक पहुंचा जहां अफगानी टीम को अंतिम गेंद पर 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़िए- साल 2011 में टीम इंडिया को जिताया था World Cup, अब ये दिग्गज नामीबिया के साथ मिलकर बना रहा ‘चक्रव्यूह’

First published on: Feb 12, 2026 01:52 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola