हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: ICC टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, सूर्या की सेना को मिली शर्मनाक हार 

IND vs SA: टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 18 मैच जीत कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में खेलने उतरी थी. जहां पर टीम से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पोल खोल दी है. जिसके कारण ही सुपर 8 के मुकाबले में भारत को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन
India vs South Africa

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. जहां पर साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया सिर्फ 111 रन ही बना सकी और 76 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया का विजय रथ आईसीसी टूर्नामेंट में रूक गया है. 

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया कमाल 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान एडेन मार्करम सिर्फ 4 रन ही बना सके, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 6 रनों पर पवेलियन लौट गए. रयान रिकेल्टन भी 7 ही जोड़ सके. जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. वहीं अनुभवी डेविड मिलर ने भी 35 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसके बाद अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 187 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं अर्शदीप सिंह ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को भी 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर रच दिया इतिहास, टूट गया रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड 

विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए बुरी तरह से फेल 

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपना खाता नहीं खोल सके. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 15 रन ही बना सके. तिलक वर्मा ने 1 रन बनाए तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी सिर्फ 18 रन जोड़े. फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रनों पर ही सिमट गई और 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई. आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया 18 मैचों के बाद हारी है. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 4 विकेट लिए. वहीं केशव महाराज को भी 3 विकेट मिले. कॉर्बिन बॉश ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी आई सामने, विपक्षी टीम बार-बार उठा रही है फायदा 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola