हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘हमने ये सब…’, मोहसिन नक़वी तो ड्रामेबाज निकले, ICC ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग तो बहानेबाजी पर उतरा PCB

PCB Support Bangladesh: आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान की सभी मांगों को खारिज कर दिया गया है. पाकिस्तान तमाम बेइज्जती के बाद अब भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है. इस मामले पर अब पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी की नई ड्रामेबाजी शुरू हो गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

विज्ञापन

PCB Support Bangladesh: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के सामने तमाम ड्रामेबाजी के बाद अब 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है. पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की तरफ से आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में कई शर्तें रखी गई थीं लेकिन ग्लोबल गवर्निंग बॉडी ने पाक कई मांगों को खारिज कर दिया था. इस मामले में बैकफुट पर आने के बाद पाकिस्तान चीफ मोहसिन नक़वी की ड्रामेबाजी एक बार फिर से शुरू हो गई है. पीसीबी ने नई बहानेबाजी करना शुरू कर दिया है. 

हमने बांग्लादेश के लिए ये सब किया

दुनियाभर के सामने अपनी फजीहत करवाने के बाद पाकिस्तान ने इस मामले पर अपना नया बहाना भी खोज लिया है. पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने कोई भी कंडीशन अपने लिए नहीं रखी थी सभी बांग्लादेश के लिए थी. हमारा इकलौता लक्ष्य बांग्लादेश को इज्जत दिलाने का था. आपने देखा जो भी बांग्लादेश को चाहिए था वो उन्हें मिल गया है. हमारा कोई पर्सनल टारगेट नहीं था. जब उनकी मांगों को मान लिया गया तो हमने खेलने का फैसला किया.”

टी20 विश्व कप से बाहर हो चुका है बांग्लादेश 

बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी है. बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में विश्व कप खेलने से मना कर दिया था. आईसीसी की तरफ से उनकी वेन्यू शिफ्ट करने की मांग को खारिज कर दिया गया था. पाकिस्तान ही इकलौता देश था जो बांग्लादेश के साथ इस पूरे मामले में खड़ा नजर आया था. इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान सरकार ने भी भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट किया था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- श्रीलंका के स्क्वॉड में हुआ अचानक हुआ एक बड़ा बदलाव, स्टार ऑलराउंडर की हुई T20 विश्व कप में एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola