---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

श्रीलंका के स्क्वॉड में हुआ अचानक हुआ एक बड़ा बदलाव, स्टार ऑलराउंडर की हुई T20 विश्व कप में एंट्री

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम में अचानक बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसारंगा इंजरी के चलते विश्व कप से बाहर हो गए हैं तो वहीं उनकी जगह टीम की तरफ से स्टार खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. कौन है ये खिलाड़ी और कैसा रहा है इसका प्रदर्शन आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की टीम ने अभी महज एक मुकाबला ही खेला और टीम को स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करना पड़ा है. टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसारंगा इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हसारंगा का टी20 विश्व कप से बाहर होगा लंका टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है. उनको लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसको ठीक होने में कम से कम 4 हफ्तों का समय लग सकता है. इसी के चलते मैनेजमेंट ने स्क्वॉड में एक स्टार खिलाड़ी को शामिल किया है जो कि अपने घातक प्रदर्शन से मैच को पलटने का दम रखता है. इस इंजरी रिप्लेसमेंट को आईसीसी की मंजूरी भी मिल गई है. 

लेग स्पिन गेंदबाज श्रीलंका टीम से जुड़ा

हसारंगा की जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर दुशन हेमंथा को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है. 31 साल को हेमंथा टी20 इंटरनेशनल में टीम के लिए पिछले साल सितंबर के महीने में डेब्यू किया था. इसके बाद से अब तक उन्होंने 3 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें वो 4 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं उनके बल्ले से इस दौरान 21 की औसत से रन आए हैं. 

---विज्ञापन---

श्रीलंका ने जीता है पहला मैच

श्रीलंका की टीम ने इस विश्व कप में शुरुआत जीत के साथ की है. टीम ने पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए स्पिन गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड को 20 रनों से पटखनी दी थी. हसारंगा को इस मैच में चोट लगी थी लेकिन उन्होंने दर्द में रहते हुए भी कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्च किए थे और 3 विकेट झटके थे. श्रीलंका की टीम ग्रुप बी है और टीम का अगला मुकाबला ओमान के खिलाफ होने वाला है जो कि 12 फरवरी को खेला जाएगा. 

श्रीलंका का पूरा स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दुशन हेमंथा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- भारत और पाकिस्तान के मैच में खिलाड़ी करेंगे हैंडशेक? जानें ICC-PCB मीटिंग में क्या हुआ फैसला

First published on: Feb 11, 2026 10:37 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola