IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से 15 फरवरी को होने वाला है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टक्कर का मुकाबला हो सकता है. इस बीच पर अब तक लो स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिले हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चयनकर्ता किरण मोरे ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसके साथ ही टीम इंडिया की जमकर तारीफ भी की है.
किरण मोरे ने कहा बहुत मजबूत है टीम इंडिया
भारतीय टीम का पिछले 2 साल से टी-20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. जिसके बारे में कई दिग्गज बोल रहे हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चयनकर्ता किरण मोरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अच्छी टीम है हमारी…देखिए मैं पहले भी बात किया कि हमारी जो टीम पर टैलेंट और बैलेंस है. वो किसी दूसरी टीम में नहीं है. देखो टी-20 फॉर्मेट ऐसा है ना कि आप जल्दी रिकवर नहीं कर सकते. टी-20 में अगर आपने जल्दी विकेट गंवाया तो मैच खो देते हो. टी-20 फॉर्मेट बहुत ही खतरनाक है. अब चौके-छक्के का जमाना आ गया है. बहुत ही बिंदास खेलते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने दिए 5 बड़े बयान, अभिषेक पर भी किया कमेंट
पाकिस्तान पर भी मोरे ने दिया बड़ा बयान
पीसीबी जिस अंदाज में अपने बयान से पलटा है, उस पर सभी बात कर रहे हैं. किरण मोरे ने भी इसको लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मैं आईसीसी और बीसीसीआई की तारीफ करना चाहूंगा. आईसीसी ने उन्हें बोला कि आप खेलोगे नहीं तो बहुत दिक्कत आ सकती हैं. दबाव में आकर पाकिस्तान ने बोला की हम खेलेंगे. खेल के लिए ये अच्छी बात है और खेलना चाहिए. हमने कभी भी मना नहीं किया. हम विश्व कप होस्ट कर रहे हैं. मैच नहीं होता तो बड़ी खबर बन जाती. अच्छा है कि मैच हो रहा है और भारत-पाकिस्तान का मैच कौन नहीं देखना चाहता है. सबको ये मैच देखने पसंद है.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में मोहसिन नकवी की मौजूदगी होगी या नहीं? आ गया सबसे बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines