IND vs NAM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन करके अपनी 93 रनों से बड़ी जीत हासिल की. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में विकेट हासिल किया. जिसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.
अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को दिलाई अच्छी शुरुआत
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके 209 रन बनाए. जिसके बाद नामीबिया की टीम 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत मिली. ऐसे समय में अर्शदीप सिंह ने टीम को विकेट निकाल कर दिया. हालांकि अर्शदीप सिंह ने मैच में सिर्फ 3 ओवर ही फेंके और 1 विकेट अपने नाम किया. इस विकेट को लेते ही अर्शदीप सिंह ने टी-20 में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं. सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में ही अर्शदीप ने 78 मैचों में 19.02 की औसत से 121 विकेट अपने नाम किए हैं. बाकी विकेट उन्होंने आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लिए हैं. अर्शदीप टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
ये भी पढ़ें: नामीबिया के प्लेयर पर धड़ाम से गिर पड़े हार्दिक, इरास्मस लगाने लगे पुश अप, कैमरे में कैद हुआ फनी वीडियो
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए अर्शदीप
टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 385 विकेट अपने नाम किया है. पीयूष चावला ने 315 से भी ज्यादा विकेट टी-20 में लिए हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी 310+ तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी 300+ विकेट इस फॉर्मेट में अब तक लिए हैं. मौजूदा टीम में नजर आ रहे जसप्रीत बुमराह ने भी इस फॉर्मेट में अब तक 295 विकेट लिए हैं. वो जल्द ही 300 विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NAM: पाकिस्तान को सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा चैलेंज, बताया बल्लेबाजी में क्या हुई गलती
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
43 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines