नामीबिया के प्लेयर पर धड़ाम से गिर पड़े हार्दिक, इरास्मस लगाने लगे पुश अप, कैमरे में कैद हुआ फनी वीडियो

Hardik-Erasmus Funny Moment: भारतीय टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का विजय रथ जारी है. टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में नामीबिया को धूल चटाई. हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से शानदार रहा.

Hardik Pandya

Hardik Pandya and Gerhard Erasmus funny moment

Hardik-Erasmus Funny Moment: टीम इंडिया ने नामीबिया को एकतरफा मैच में 93 रनों से धूल चटाई. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन से जमकर महफिल लूटी. उन्होंने बल्लेबाजी में सिर्फ 28 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, तो गेंदबाजी में 21 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

हालांकि, बैटिंग के दौरान हार्दिक संग एक अनोखी घटना घटी. हार्दिक का अचानक से बैलेंस बिगड़ गया, जिसके बाद वह नामीबिया के कप्तान के ऊपर गिर पड़े. चौंकाने वाली बात यह रही कि हार्दिक के गिरते ही गेरहार्ड इरास्मस पुश अप लगाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेड कर रहा है.

विज्ञापन

हार्दिक-इरास्मस का फनी मोमेंट

दरअसल, हुआ यूं कि गेरहार्ड इरास्मस की गेंद पर शिवम दुबे ने सामने की तरफ शॉट खेला, जिसको इरास्मस ने सामने की तरफ डाइव लगाई. हालांकि, डाइव लगाते हुए वह हार्दिक पांड्या से टकरा गए और भारतीय बल्लेबाज का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया.

हार्दिक इरास्मस पर गिर पड़े. हार्दिक के गिरते ही नामीबिया के कप्तान माजाकिया अंदाज में पुश अप लगाने लगे. यह नजारा देखकर सभी प्लेयर्स की हंसी छूट पड़ी. वहीं, खुद हार्दिक और इरास्मस भी हंसते हुए दिखाई दिए. यह फनी मोमेंट कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

हार्दिक का धांसू प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या का नामीबिया के खिलाफ प्रदर्शन धमाकेदार रहा. अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान हार्दिक ने 4 चौके और चार सिक्स जमाए. हार्दिक पांड्या जब क्रीज पर उतरे तो टीम इंडिया ने चार रनों के अंदर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पवेलियन लौट चुके थे.

विज्ञापन

हार्दिक ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. हार्दिक ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े. शिवम ने 16 गेंदों में 23 रन जड़े. वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ