PAK vs ENG: सुपर 8 में पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था. ये मैच बारिश के कारण धुल गया. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 में अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरी. जहां पर हैरी ब्रूक के धमाकेदार शतक की वजह से इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया. जिसके कारण ही अब इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. वहीं पाकिस्तान अब बुरी तरह से फंस चुकी है. हालांकि अभी भी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं.
पाकिस्तान को अब करना होगा ये काम
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में होस्ट टीम जीत जाए. अगर श्रीलंका की टीम जीत जाती है, तो पाकिस्तान का फायदा होगा. जिसके बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा. जिसमें पाकिस्तान की टीम उम्मीद करेगी कि इंग्लैंड को जीत मिले. वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम जीते, तो बड़े अंतर से नहीं जीतनी चाहिए. ऐसे में कीवी टीम का नेट रन रेट नहीं बेहतर होगा और पाकिस्तान को फायदा मिलेगा. अगर इन दोनों मैच के नतीजे पाकिस्तान के पक्ष में आते हैं, तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. जिससे वो 3 अंको के साथ ही बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सके.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर कटाया सेमीफाइनल का टिकट
इसी मैदान पर खेलने उतरेगी पाकिस्तान
सुपर 8 में पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को शाम के 7 बजे से खेलने वाली है. ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा. श्रीलंका की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी. ऐसे में उनके पास भी बड़ा मौका है. श्रीलंका की टीम के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम को अपना 100 प्रतिशत 28 फरवरी वाले मैच में लगाना होगा. जिससे वो बड़े लेवल पर एक बार फिर से खेल सके.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: इस दिन से मैदान पर उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के कैंप की आ गई पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines