T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप (ICC Mens T20 World Cup 2022) में एक तरफ जहां टीमों के बीच चैंपियन बनने की होड़ है वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों के बीच भी रैंकिंग में नंबर 1 पोजिशन को लेकर जंग लगातार जारी है और हर मैच के बाद इसमें बदलाव हो रहा है। इसी बीच आईसीसी ने टी20 में टॉप बल्लेबाजों की साप्ताहिक रैंकिंग जारी की है जिसमें कई बड़े बदलाव नज़र आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: ‘मैं DK को कोस रहा था’…मैच के बाद इस खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खुलासा
विराट कोहली की टॉप 10 में वापसी
मेलबर्न स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए महामुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बनाने वाले विराट कोहली को इस बेहतरीन पारी से आईसीसी की रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। कोहली ने 58 गेंदों पर 82 रन बनाए थे जिसकी बदौलत वे फिर से टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्हें रैंकिंग में 6 पोजिशन का फायदा हुआ है। कोहली पिछले हफ्ते जारी की गई रैंकिंग में 15वे स्थान पर थे लेकिन अब वे 9वें स्थान पर आ गए हैं और अगर वे ऐसे ही खेलते रहे तो जल्द ही टॉप 3 में भई अपनी जगह बना सकते हैं।
मोहम्मद रिजवान का ताज काबिज, डेविड कॉन्वे ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
आईसीसी द्वारा जारी की गई रैकिंग के मुताबिक मोहम्मद रिजवान अभी भी 849 प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ये उलटफेर न्यूजीलैंड के ओपनर डेविड कॉन्वे ने किया है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 92 रनों की विशाल पारी खेली और कई रिकॉर्डस तोड़ दिए।
ICC Men’s T20 Batsman Ranking 2022: रैंकिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस पारी की बदौलत उन्होंने तीसरे नंबर पर काबिज बाबर आजम और दूसरे नंबर पर काबिज सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है और दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर और बाबर आजम चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines