हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC रैंकिंग में 230 पायदान के फायदे के साथ इस नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी! अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान

ICC T20 Ranking: आईसीसी की नई टी-20 रैंकिंग आई है. जहां पर कई बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं. इस दौरान सभी को इसका इंतजार था. फैंस जानना चाहते थे कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में कमाल करने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस नंबर पर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान (Image: AI Generated/Edited)

ICC T20 Ranking: इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग जारी की है. जहां पर कुछ भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है. वहीं कुछ स्टार खिलाड़ियों को नुकसान भी झेलना पड़ा है. इस दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को 230 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही वो रैंकिंग में बहुत ऊपर पहुंच गए हैं. हालांकि ईशान किशन का दबदबा बरकरार है. जबकि अभिषेक शर्मा का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. 

वैभव सूर्यवंशी को आईसीसी रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा

आईसीसी रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी को 230 पायदान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही वो सिर्फ 6 टी-20 मैचों के बाद ही 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं. सिर्फ 2 और अच्छी सीरीज के बाद वैभव टॉप 10 में भी एंट्री कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें अब अपना ये प्रदर्शन आने वाली सीरीज में भी करना होगा. जहां पर वैभव सूर्यवंशी को बड़ा फायदा हुआ तो वहीं उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा को नुकसान भी झेलना पड़ा है. अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान से तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं. वहीं अब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 1 स्थान के फायदे के साथ दूसरे नंबर पर 1 नजर आ रहे हैं. तिलक वर्मा भी 2 स्थान के फायदे के साथ छठे पायदान पर नजर आ रहे हैं. हालांकि इस बीच नंबर 1 पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में गरजा स्मृति मंधाना का बल्ला, विस्फोटक अर्धशतक से टीम को दिलाई शानदार जीत

विज्ञापन

टॉप 20 में बरकरार हैं सूर्यकुमार यादव 

पिछली 3 सीरीज से नहीं खेल रहे पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी भी 19वें नंबर पर बने हुए हैं. वहीं लंबे समय के बाद टीम इंडिया में आए श्रेयस अय्यर 7 नंबर के फायदे के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं. टॉप 10 में फिलहाल एक ही भारतीय गेंदबाज है. वरुण चक्रवर्ती को 3 स्थान का नुकसान हुआ है, जिसके कारण ही वो 9वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह को भी 5 स्थान का नुकसान हुआ है. वो पीछे पिछली तीनों टी-20 सीरीज नहीं खेले हैं. वहीं हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की रैंकिंग में 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का साथ छोड़ने के 24 घंटे बाद ही रयान टेन डोशेट का हुआ ‘प्रमोशन’, अब संभालेंगे गौतम गंभीर से भी बड़ा पद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola