ICC Womens Champions Trophy 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका को बड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने श्रीलंका से महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी छीन ली है. महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इतिहास में पहली बार होने जा रहा था, जिसकी मेजबानी श्रीलंका को दी गई थी. लेकिन अब आईसीसी ने अपना हंटर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर चलाया है. इस फैसले की वजह से बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. आइए जानते हैं आईसीसी ने ये बड़ा कदम क्यों उठाया?
आईसीसी ने छीनी मेजबानी
आईसीसी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार की ओर से बनाई गई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के बढ़ते दखल से नाराज चल रही थी. बोर्ड के संविधान और प्रशासन में बदलाव को लेकर आईसीसी ने ये कदम उठाया है. आईसीसी ने इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बार-बार चुनाव कराने के लिए कहा था, लेकिन श्रीलंका बोर्ड में चुनाव नहीं कराए गए. इससे पहले श्रीलंका के प्रतिनिधियों को आईसीसी की बैठक में भाग लेने से भी रोका जा चुका है. अब आईसीसी ने बड़ा फैसला सुनाया और श्रीलंका से महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शैफ्टर ने बताया है कि टूर्नामेंट को श्रीलंका से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. फिलहाल आईसीसी ने नए वेन्यू का ऐलान नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: सिर्फ 7.5 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य, श्रीलंका ने दर्ज की T20I इतिहास की सबसे बड़ी जीत
टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है श्रीलंका टीम
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के लिए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने टॉप 5 टीमों के रूप में अपनी जगह बना ली है. अगर टूर्नामेंट की मेजबानी इन देशों में से किसी एक को मिलती है तो आईसीसी रैंकिंग में छठे पायदान वाली टीम वेस्टइंडीज को एंट्री दे देगी. फिलहाल श्रीलंका आईसीसी रैंकिंग में सातवें नंबर पर है. हालांकि अगर यूएई को मेजबानी मिलती है तो यूएई को मेजबान देश होने की वजह से छठी टीम के तौर पर एंट्री मिल जाएगी. ऐसे में श्रीलंका पर महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
फिलहाल श्रीलंका महिला टीम एशिया कप 2026 में हिस्सा ले रही है. श्रीलंका ने अपने पहले मैच में यूएई महिला को 9 विकेट से हराया था. यूएई महिला टीम 79 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका महिला टीम ने 7.5 ओवर में 80/1 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था. श्रीलंका का आगामी मैच इंडोनेशिया से 2 सितंबर को होगा.
ये भी पढ़ें: SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले हैं कगिसो रबाडा
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines