ICC Rankings Team India Dominance on Number 1: भारतीय टीम का बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भी जलवा देखने को मिला है। वैसे तो चर्चा सिर्फ उसी फॉर्मेट की रैंकिंग की होती है जिसका सीजन होता है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद मोमेंटम टी20 की तरफ शिफ्ट हो चुका है और ऐसे में ताजा टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा देखने को मिला है। सिर्फ टी20 ही नहीं वनडे व टेस्ट में भी टीम इंडिया का जलवा बरकरार है।
12 में से 8 जगह भारत नंबर 1
अगर ओवरऑल रैंकिंग की बात करें तो टीम रैंकिंग के तीन स्थान और तीनों फॉर्मेट के तीन स्थान (बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर) जोड़कर कुल 12 स्थान होते हैं। इन 12 में से कुल 8 स्थानों पर भारतीय टीम का नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा है। सबसे खास तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया नंबर 1 टीम है। वहीं इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में कहीं ना कहीं भारतीय खिलाड़ी टॉप पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- ICC T20 Rankings: भारत का जलवा; SKY नंबर 1 बल्लेबाज, तो 23 साल का युवा भारतीय बना नंबर 1 बॉलर
टीम इंडिया की नंबर 1 पर बादशाहत
वहीं टी20 में अब बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों नंबर 1 पोजीशन पर भारतीय ही मौजूद हैं। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में भारत नंबर 1 पर बना ही है। इसके अलावा वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज, टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज और टेस्ट के नंबर 1 ऑलराउंडर भी भारतीय हैं। इन आठ पोजीशन पर भारतीय मौजूद हैं। अब जानते हैं कि कौन-कौन से वो भारतीय हैं जो आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं।
कहां-कहां नंबर 1 पर भारत?
- नंबर 1 वनडे टीम- भारत
- नंबर 1 टेस्ट टीम- भारत
- नंबर 1 टी20 टीम- भारत
- नंबर 1 टी20 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (भारत)
- नंबर 1 टी20 गेंदबाज- रवि बिश्नोई (भारत)
- नंबर 1 वनडे बल्लेबाज- शुभमन गिल (भारत)
- नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज- रविचंद्रन अश्विन (भारत)
- नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा (भारत)
यह भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है ‘Handling The Ball’? मुश्फिकुर रहीम के विकेट पर बवाल; जानें ICC का पूरा नियम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines