ICC Rankings: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आईसीसी की रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ है. वो अब नंबर 1 टी20 बल्लेबाज नहीं रहे हैं. आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में ईशान किशन को जबरदस्त फायदा हुआ है जिसके तहत अब वो नए नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज बन चुके हैं. अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए ईशान ने ये मुकाम हासिल किया है. टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया में एंट्री लेकर उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. विश्व कप में वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज थे.
ICC रैंकिंग में हुआ बदलाव
आईसीसी की रैंकिंग में ईशान किशन अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर 1 बन गए हैं. अब उनके पास 876 रेटिंग हैं जो कि अभिषेक से 7 ज्यादा है. ईशान किशन टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2026 में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बनने वाले वो चौथे क्रिकेटर बन गए हैं. अभिषेक लगभग बीते एक साल से नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज थे, जिसमें अब बदलाव हो चुका है.
टीम इंडिया के 4 बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल
आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में टॉप 10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. नंबर 1 पर ईशान किशन हैं तो वहीं नंबर 2 पर अब अभिषेक शर्मा हैं. इसके बाद लिस्ट में 8वें नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम है. उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान नंबर 3 पर हैं. स्टार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा पहले ही तरह इस बार भी छठे नंबर पर काबिज हैं. उनके नाम 747 रेटिंग है.
ये भी पढ़िए- IPL 2027 से पहले 7 टीमों के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ‘महासंग्राम’, CSK-RR समेत ये टीमें रेस में शामिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines