IPL 2027 से पहले 7 टीमों के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ‘महासंग्राम’, CSK-RR समेत ये फ्रेंचाइजी रेस में शामिल

Hardik Pandya Trade Deal: आईपीएल के नए सीजन से पहले हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील एक बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार पीछे 7 टीमें पड़ी हुई हैं. ऐसे में अब वो किस टीम का हिस्सा बन सकते हैं, आइए आपको भी बताते हैं.

AI Generated Image
1 / 6
AI Generated Image

 

Hardik Pandya Trade Deal: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद कई फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में बड़ा बदलाव कर रहे हैं. इसके तहत इस बार मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या का सफर भी खत्म होने की कगार पर नजर आ रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा, जिसके बाद बड़ा बदलाव हो सकता है. ट्रेड डील के तहत हार्दिक पांड्या दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

7 टीमों के बीच जंग

7 टीमों के बीच जंग2 / 6

टाइम्स ऑफ इंडिया हार्दिक पांड्या को लेकर 7 फ्रेंचाइजी के बीच जंग देखने को मिल रही है. वो किस टीम का हिस्सा बनेंगे ये उनके ऊपर निर्भर करेगा. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लिस्ट में फिलहाल सबसे टॉप पर नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

SRH और RCB को नहीं है इंटरेस्ट

SRH और RCB को नहीं है इंटरेस्ट3 / 6

आरसीबी की टीम ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. ऐसे में वो हार्दिक को लेकर इंटरेस्ट नजर नहीं आ रहे हैं. साथ ही सनराइजर्स की टीम भी अपने कॉम्बिनेशन में पांड्या को फिट नहीं कर पा रही है.

कप्तानी के बड़े दावेदार

कप्तानी के बड़े दावेदार4 / 6

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे और अगले सीजन में भी वो किसी टीम की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं. इसके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उनको स्क्वाड में शामिल कर सकती है. चेन्नई और राजस्थान में भी उनकी डील पक्की हो सकती है लेकिन कप्तानी को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. 

विज्ञापन

कैश डील होगी या ट्रेड डील?

कैश डील होगी या ट्रेड डील?5 / 6

हार्दिक पांड्या फिलहाल 16.35 करोड़ में मुंबई इंडियंस का हिस्सा है. अब वो कैश डील या ट्रेड डील के तहत दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं. ट्रेड डील में किसी खिलाड़ी के बदले में उनको मुंबई विदा करेगी तो वहीं कैश डील में पैसों की सीधी बात होती है. 

गुजरात को बना चुके हैं चैंपियन

गुजरात को बना चुके हैं चैंपियन6 / 6

गुजरात टाइटंस की टीम जब पहली बार आईपीएल में खेलने के लिए उतरी थी तो हार्दिक पांड्या को टीम ने कप्तान बनाया था. पहले ही मौके में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को चैंपियन बनाया और दूसरे सीजन में भी टीम को फाइनल तक का सफर करवाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन