ICC Ranking: भारत के खिलाफ मचा दिया गदर, डेब्यू के एक साल बाद ही ये खिलाड़ी बनी दुनिया की नंबर T20i बल्लेबाज

tahlia mcgrath

tahlia mcgrath

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम भारत दौरे पर है। यहां टीम पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के दो मैचों में गजब का रोमांच देखने को मिल रहा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेली जा रही सीरीज के दो मैचों में से एक में ऑस्ट्रेलिया और एक में भारत ने जीत दर्ज की है। दोनों देशों की प्लेयर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। इस बीच ICC की ओर से टी 20 रैंकिंग भी जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में भारत के खिलाफ पिछले दो मैचों में नाबाद 70 और 40 रन की पारी खेलने वाली बल्लेबाज ताहिला मैक्ग्रा ने लंबी छलांग लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेब्यू के महज एक साल बाद ही हासिल किया मुकाम

मुंबई में भारत के खिलाफ पहले दो मैचों में शानदार पारी खेलने के बाद प्रारूप में अपनी शुरुआत के एक साल बाद ही ताहिला मैक्ग्रा महिला T20i में नंबर 1 रैंकिंग बल्लेबाज बन गई हैं। अक्टूबर 2021 में टी20 में पदार्पण करने वाली मैक्ग्रा ने पहले ही सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन

दस पारियों में ठोक डाले 485 रन 

टी20 में उन्होंने अब तक दस पारियों में 121.25 की औसत और 149.69 की स्ट्राइक रेट से 485 रन बनाए हैं। वह टीम की साथी मेग लैनिंग, बेथ मूनी और भारत की स्मृति मंधाना को पछाड़कर तालिका में शीर्ष पर पहुंचने वाली चौथी ऑस्ट्रेलियाई और कुल मिलाकर 12वीं खिलाड़ी बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस लिस्ट में शीर्ष दस में पांच बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

शैफाली वर्मा और एलिसा हीली को भी फायदा

लेटेस्ट रैंकिंग में सोफी डिवाइन, शैफाली वर्मा और एलिसा हीली को भी फायदा हुआ है। जो क्रमशः एक स्थान ऊपर चौथे, छठे और आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। मंधाना वर्तमान में नंबर 3 पर काबिज हैं। दूसरे टी20ई में 49 गेंदों में 79 रन बनाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 741 अंक तक पहुंचने के बाद वह 11 अधिक रेटिंग अंक प्राप्त कर चुकी हैं।

सारा ग्लेन को फायदा 

गेंदबाजों में सारा ग्लेन एक पायदान ऊपर नंबर 2 पर पहुंच गई हैं। कैथरीन ब्रंट भी नंबर 6 पर जाने के लिए एक स्थान की छलांग लगा चुकी हैं। इस बीच एकदिवसीय मैचों में एलिसे पेरी एक बार फिर नंबर 1 ऑलराउंडर बनने के लिए हेले मैथ्यूज से आगे निकल गई हैं। पेरी फरवरी 2017 में पहली बार शीर्ष रैंकिंग पर पहुंची थीं।

विज्ञापन

उन्होंने शीर्ष पर 1787 दिन तक कब्जा जमाए रखा। करेन रोल्टन (2725), एनिड बेकवेल (2611) और स्टैफनी टेलर (1947) के बाद वह इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। वनडे बल्लेबाजों में सूजी बेट्स बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 93 रन बनाकर पांच पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गईं। गेंदबाजी के मोर्चे पर चार्ली डीन दो स्थान ऊपर 16वें जबकि जेस केर दो पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ