ICC Fined Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando: भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल के खिलाफ आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिंथ फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान यशस्वी ने अपना सिर भी फर्नांडो के माथे पर लड़ा दिया था. हालांकि, बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया. वहीं, अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को कड़ी सजा सुनाई है. आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है.
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC ने सुनाई सजा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, प्लेयर सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ गलत फिजिकल कॉन्टैक्ट से जुड़ा है. आईसीसी ने सख्त एक्शन लेते हुए यशस्वी और फर्नांडो दोनों पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है. इसके अलावा, दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है.
हालांकि, राहत की बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया गया है. यशस्वी और असिथा को इतनी कम सजा इसलिए मिली है, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले 24 महीने में कोई भी गलती नहीं की थी. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती और सजा स्वीकार कर ली है. ऐसे में अब आगे कोई सुनवाई की जरूरत नहीं होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, आसपास भी नहीं एमएस धोनी
जायसवाल के आउट होने के बाद हुई थी ये घटना
दरअसल, यह घटना कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में दौरान हुई थी. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल से 3 चौके खाने के बाद आखिरी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया. यशस्वी पहली पारी में 53 गेंदों पर 35 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. तभी असिथा ने उनसे कुछ कहा, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई और इस दौरान यशस्वी ने अपना सिर फर्नांडो के माथे से लड़ा दिया. हालांकि, बाकी श्रीलंकाई खिलाड़ियों और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया.
ये भी पढ़ें- वुमेंस एशिया कप 2026 से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, चोट के कारण नजीहा अल्वी टीम से बाहर
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines