Shafali Verma: भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम मौजूदा समय में तीन टी20 मैचों की सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रही है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज आसानी से अपने नाम कर ली है. अब टीम की नजरें तीसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप पर होंगी. दोनों मैचों में युवा ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बढ़िया प्रदर्शन किया. दूसरे मैच में तो उन्होंने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. हालांकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने एक ऐसी हरकत की जिसके बाद आईसीसी ने उनके ऊपर कड़ा एक्शन लिया है. उन्हें मैच में गुस्सा दिखाना भारी पड़ गया.
शेफाली वर्मा ने क्या किया?
दरअसल 18 अक्टूबर को रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया. पहली पारी के 12वें ओवर में शेफाली मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रही थीं. गेंद श्री चरणी के हाथ में थी. जिम्बाब्वे की बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने हवा में एक शॉट खेला. गेंद सीधे शेफाली के पास चली गई. हालांकि वो इसे पकड़ नहीं पाईं. उनके हाथ से गेंद छूट गई. इसके बाद उन्होंने अपना गुस्सा दिखाया. शेफाली ने गेंद को जोर से जमीन पर पटक दिया. इस वजह से ही आईसीसी ने उनके ऊपर एक्शन लिया. वैसे शेफाली को गुस्सा बहुत कम आता है. पहली बार उन्होंने अपना आपा खोया.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड का मास्टर प्लान तैयार, तेज गेंदबाज जैकब डफी ने दी बड़ी चेतावनी
आईसीसी ने क्या दी सजा?
ICC के अनुसार शेफाली वर्मा ने आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया है और इस वजह से उनके ऊपर अनुच्छेद 2.2 के तहत कार्रवाई की गई. लेवल-1 में इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट के उपकरण, कपड़े या मैदान पर मौजूद अन्य सामान को फेंकने और उसका दुरुपयोग करना है. उन्हें आईसीसी की तरफ से ऑफिशियल चेतावनी दी गई है. साथ ही साथ उनके ऊपर अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है.
ICC मैच रेफरी पैनल की जीएस लक्ष्मी ने शेफाली की शिकायत की थी. शेफाली ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. इस वजह से ही मामले में सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. पिछले 24 महीनों में शेफाली ने पहली बार उल्लंघन किया है. ये ही कारण है कि उनके ऊपर किसी मैच का बैन नहीं लगा है. ICC के नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट प्राप्त करता है तो फिर उन्हें सस्पेंशन प्वाइंट में बदल दिया जाता है. इसके बाद खिलाड़ी के ऊपर एक या दो मैच का बैन लगाया जाता है. शेफाली इस मामले में बच गई हैं. अगर आगे भी उनकी ऐसी हरकत जारी रहेगी तो फिर नुकसान होता है.
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में लगा विदेशी तड़का, दो मुकाबलों में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर
संबंधित खबरें
टीम इंडिया से बाहर चल रहे साई किशोर का रणजी में कमाल
19 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
1 hr agoमुख्य चयनकर्ता बनने के बाद प्रज्ञान ओझा के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती
1 hr agoसूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड का मास्टर प्लान तैयार, जैकब डफी ने दी चेतावनी
3 hrs agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
3 hrs agoरणजी में लगा विदेशी तड़का, दो मैच में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से इग्नोर होने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से दिया जवाब
5 hrs agoT20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव-भुवनेश्वर का लुक वायरल
6 hrs agoIPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines