ODI World Cup 2023 SA vs AFG: वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई का शानदार प्रदर्शन जारी है। हर मैच में अजमतुल्लाह बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने शानदार पारी खेली है। इस पारी की बदौलत उनके नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। जिसके बाद अजमतुल्लाह अफगानिस्तान के दो और स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- SA vs AFG : अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया 245 रन का लक्ष्य, गेराल्ड कोएत्जी ने झटके 4 विकेट
विश्व कप में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले अफगान खिलाड़ी
बता दें, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक बार फिर से अजमतुल्लाह के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली। उन्होंने 107 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अजमतुल्लाह ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इस विश्व कप में अजमतुल्लाह का ये तीसरा अर्धशतक है।
अजमतुल्लाह अब विश्व कप में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले अफगानिस्तान के तीसरे बल्लेबाज बन गए है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी इस लिस्ट में पहले नंबर पर है उनके नाम विश्व कप में 5 अर्धशतक है इसके अलावा रहमत शाह 4 अर्धशतक के साथ दूसरे स्थान पर है।
अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया 245 रन का लक्ष्य
बात अगर मैच की करें तो, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफागनिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 244 रन बनाए है और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य रखा है। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 97 रनों की नाबाद पारी खेली है। इसके अलावा रहमत शाह 26, नूर अहमद 26 और गुरबाज ने 25 ने रनों की पारी खेली है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
46 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines