ODI World Cup Qualifiers 2023: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों ने सीधे क्वालिफाई कर दिया है। बाकि दो स्पॉट के लिए 18 जून से जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स का आयोजन किया जाना है। इसमें कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। जो कि 2 स्पॉट के लिए एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी।
दो ग्रूप में बांटी गई सारी टीमें
भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में बचे हुए 2 स्थानों के लिए क्वालिफायर मुकाबलों में 10 टीमों के बीच भिड़ंत होगी। इनमें- ज़िम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान, नेपाल, अमेरिका और यूएई की टीमें शामिल हैं। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका को रखा गया है। जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और यूएई को रखा गया है।
ये भी पढ़ेंः BAN vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, इस दिग्गज ऑलराउंडर की हुई वापसी
ODI World Cup Qualifier Format: इस फॉर्मेंट के तहत होंगे मैच
हर टीम को ग्रुप स्टेज में चार मुकाबले खेलने को मिलेंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें अगले राउंड में यानी कि सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करेगी। सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने के बाद टीमों को दूसरे ग्रुप की तीन टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने होंगे। सुपर-6 में जो दो टीमें टॉप-2 पर रहेगी, वो वर्ल्ड कप 2023 का टिकट हासिल करेगी। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 9 जुलाई को वर्ल्ड कप क्वालीफायर का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।
ODI WC Qualifiers Live Streaming: भारत में कैसे देखें लाइव?
आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
22 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
59 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines