हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: 'अकेला सब पर भारी...', शिकागो से हैदराबाद पहुंचे पाकिस्तान के बशीर चाचा का बयान

विज्ञापन

ICC ODI World Cup 2023 Pak vs Ned: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। आज यानी 6 अक्टूबर को इस विश्व कप का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। मैच का लुत्फ उठाने फेमस पाकिस्तानी फैन्स मोहम्मद बशीर हैदराबाद पहुंचे हैं।

शिकागो से हैदराबाद पहुंचे बशीर चाचा

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड का मैच देखने के लिए पाकिस्तानी फैन्स मोहम्मद बशीर (बशीर चाचा) भारत पहुंचे हैं। बशीर चाचा हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचकर पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं शिकागो से पाकिस्तान का समर्थन करने आया हूं। हमें मैच जीतना है।” सामने आए वीडियो में बशीर चाचा पाकिस्तान के सपोर्ट में नारे भी लगाते दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कड़ा मुकाबला

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच अभी तक कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम आज के मैच में नहीं चले और 18 गेंद खेलकर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। 22 ओवर तक पाकिस्तान के तीन विकेट गिर चुके हैं। हालांकि, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने पाकिस्तान को मैच में वापस लेकर आए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान को मिली हार, फाइनल में भारत से भिड़ेगी अफगानिस्तान; कैसे देखें Live Streaming

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

विज्ञापन

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डॉउड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola