World Cup 2023: भारत की मेजबानी में आईसीसी विश्व कप 2023 का आगाज होने वाला है। यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। विश्व कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस विश्व कप खिताब पर भारत की दावेदारी सबसे मजबूत होगी। भारत विश्व कप का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला कांटे जैसी होने वाली है। दोनों ही टीमें विश्व कप की सबसे सफल टीमें हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि भारत का विश्व कप में किस-किस तारीख को मैच होने वाला है।
22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत
भारत इस विश्व कप कुल 9 मैच खेलने वाला है, जिनमें से पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है। भारत का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला है। तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है, जो कि सबसे रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इसके बाद चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाला है, जो कि 19 अक्टूबर को खेलेगा। भारत का पांचवां मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: WWE में तब्दील हुआ क्रिकेट मैच, बैट और विकेट से एक दूसरे को पीटा, 6 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल
12 नवंबर को भारत का आखिरी मैच
इसके अलावा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो कि भारत का छठा मैच होने वाला है। सातवां मैच 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाला है। आठवां मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा जो कि 5 नवंबर को खेलने वाला है। इसके अलावा विश्व कप का आखिरी रूटीन मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल प्रदर्शन बेसिस पर होगा। ऐसे में अगला पूरा महीना वर्ल्ड कप की रोमांच से भरा रहेगा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
25 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
46 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
58 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines