ODI World Cup 2023 IND vs AUS Final: विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर 6वीं बार वनडे विश्व कप खिताब को अपने नाम किया है। भारत द्वारा मिले 241 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 137 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए।
इसके अलावा मार्नस लाबुसेन ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद ट्रेविस हेड ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? फैंस के निशाने पर फिर आए Richard Kettleborough
भारत ने बनाए थे 240 रन
मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो एकदम सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रन बनाए। इस विश्व कप में टीम इंडिया पहली बार ऑलआउट हुई है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली तो वहीं विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार गेंदबाजी
फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मैच में कंगारू गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका भी नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं कप्तान पैट कमिंस ने भी शानदार गेंदबाजी की। कमिंस ने 10 ओवर में महज 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और ऐडम जैम्पा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines