---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AUS vs AFG: मैक्सवेल के नाम हुई खास उपलब्धि, विश्व कप इतिहास में किया बड़ा कारनामा

AUS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार शतक लगाया है। जिसके बाद उनके नाम एक खास रिकॉर्ड हो गया है।

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023 AUS vs AFG: वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर चला है। मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। इस मैच में मैक्सवेल के बल्ले से शानदार शतक भी निकला है। जिसके बाद अब विश्व कप इतिहास में मैक्सवेल के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। मैक्सवेल अब रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हो गए है।

मैक्सवेल के नाम खास उपलब्धि

---विज्ञापन---

बता दें, इस विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे है। उनके बल्ले से दो शतक भी निकल चुके हैं। जिनमे से एक शतक उन्होंने महज 40 गेंदों पर ही लगाया था। यह उनका विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक था। अब विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज अब मैक्सवेल ही है।

ये भी पढ़ें:- World Cup 2023 के बाद बाबर की होगी छुट्टी! कौन होगा पाक टीम का अगला कप्तान?

---विज्ञापन---

इसके अलावा अब विश्व कप इतिहास में मैक्सवेल तीन शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एरोन फिंच, मैथ्यू हैडन के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर 6 शतक के साथ डेविड वॉर्नर और दूसरे नंबर पर 5 शतक के साथ रिकी पोंटिंग है।

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान के खिलाफ ठोका दोहरा शतक

बता दें, अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार दोहरा शतक लगाया है। इस मैच में मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रनों की नाबाद पारी खेली है। इसके साथ ही मैक्सवेल अब वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बन गए है।

First published on: Nov 07, 2023 09:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola