ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन बुलवायो के क्विंस क्लब स्टेडियम में किया जाएगा। सुपर 6 का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार 12:30 बजे से शुरू होगा। इसे आसानी से टीवी और फोन पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – भारत-पाक मैच को लेकर चरम पर दीवानगी, अहमदाबाद में 1 लाख तक पहुंचा होटल का किराया
श्रीलंका ग्रूप में टॉप पर
दासुन शनाका के नेतृत्व में श्रीलंका अपने सभी चार मैच जीतकर ग्रुप ए में तालिका में शीर्ष पर रहा। उन्होंने +2.698 के नेट रन रेट के साथ सुपर सिक्स में चार अंक ले जाना भी सुनिश्चित किया। यदि वे डच टीम को हरा देते हैं, तो अन्य टीमों के लिए उन्हें पछाड़ना कठिन हो जाएगा।
नीदरलैंड विशाल जीत के बाद लौटी
स्कॉट एडवर्ड्स की अगुवाई वाली नीदरलैंड्स दो अंकों और -0.739 के नेट रन रेट के साथ सुपर 6 एस ग्रुप में चौथे स्थान पर है। नीदरलैंड की टीम ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को सुपर ओवर में मात दी थी ऐसे में वे काफी आत्मविश्वास में हैं।
और पढ़िए – जो रूट ने एलन बॉर्डर को पछाड़ा, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने
SL vs NED Head to Head: कौन किसपर भारी?
वनडे क्रिकेट में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच अब तक कुल 3 बार आमना-सामना हुआ है। श्रीलंका ने इनमें से सभी 3 मुकाबलों में बाजी मारते हुए जीत दर्ज की है।दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत जुलाई, 2006 में हुई थी, तब श्रीलंका ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया था।
SL vs NED Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
SL vs NED Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?
श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
18 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
23 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines