ODI WC Qualifiers 2023: वर्ल्ड कप क्वालिफायर में गुरुवार को जिम्बाब्वे ने ओमान को सुपर 6 के पहले मुकाबले में मात दे दी। इस मैच में जिम्बाब्वे की जीत के हीरो सीन विलियम्स रहे जिन्होंने 142 रनों की पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले गए। उन्होंने इस पारी के चलते एक खास क्लब में जगह बना ली है जिसमें कई दिग्गज शामिल हैं।
और पढ़िए – नाथन लियोन की जगह टीम में किसे मिलेगी जगह? स्टीव स्मिथ ने इस युवा गेंदबाज का लिया नाम
इस खास क्लब में शामिल हुए सीन विलियम्स
जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्लेबाज सीन विलियम्स इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने गुरुवार को इस टूर्नामेंट का तीसरा शतक जड़ दिया। इसी के साथ वे वनडे में पांच पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
वनडे क्रिकेट में पांच लगातार मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है, उन्होंने 596 रन पांच एक दिवसीय मैचों में बनाए थे। इसके बाद नंबर आता है, बाबर आजम का जिन्होंने 537 रन बनाए थे। अब सीन विलियम्स ने लगातार पांच मैचों में 532 रन बना लिए हैं। वहीं मैथ्यू हेडन के नाम 529 रन हैं, फखर जमां ने 515 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
https://twitter.com/ICC/status/1674655481242046464?t=Il2MV-Rt_FKIBPuufswMfQ&s=08
Most runs in consecutive 5 matches: पांच मैचों में सबसे ज्यादा रन
1. विराट कोहली – 596 रन
2. बाबर आजम – 537 रन
3. सीन विलियम्स – 532 रन
4. मेथ्यू हेडन – 529 रन
5. फखर जमां- 515 रन
ऐसी रही विलियम्स की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए जब जिम्बाब्वे ने 48 रन के स्कोर तक अपना 2 विकेट खो दिया था, तब विलियम्स बल्लेबाजी के लिए आए थे।उन्होंने पहली गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी की और अपनी शतकीय पारी के दौरान 14 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 123 से ज्यादा की रही।उन्होंने इस टूर्नामेंट में नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ भी शतक (102) लगाया था। नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 91 रन की पारी खेली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines