ICC Nominated POTM No Indian Player Included: आईसीसी जल्द ही दिसंबर 2023 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का नाम अनाउंस करने वाला है। आईसीसी ने इसके लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इन्हीं 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा जाएगा।जबकि खास बात ये है कि उन 3 खिलाड़ियों में एक भी भारतीय शामिल नहीं है। आईसीसी ने जिन 3 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट किया है, उनमें एक तेज गेंदबाज है, एक स्पिन गेंदबाज है और एक ऑलराउंडर हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये 3 खिलाड़ी और इनमें से कौन POTM बनने के लिए सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- Afghanistan के खिलाफ भारत के स्क्वाड से T20 WC की टीम लगभग तय! ये 15 खिलाड़ी खेल सकते हैं विश्व कप
पैट कमिंस हुए नॉमिनेट
आईसीसी ने जिन 3 नामों का जिक्र किया है, उनमें से पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। कमिंस के लिए दिसंबर का महीना काफी शानदार रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में पैट ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पस्त कर दिया था, इसी कारण से उन्हें नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में आने वाले दूसरे खिलाड़ी बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज तईज-उल इस्लाम हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की थी। इस सीरीज के पहले मैच में 75 रन देकर 6 विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी खिलाड़ी का दबदबा रहा था और उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मोहम्मद शमी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर!
ग्लेन फिलिप्स को भी किया नॉमिनेट
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट होने वाले तीसरे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स हैं। वह भी काफी कमाल के खिलाड़ी हैं और गेंद के साथ-साथ अपने बल्ले से भी धूम मचाने की काबिलियत रखते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खिलाड़ी ने 5 विकेट भी झटके थे और 42 रन भी बनाए थे। इसके अलावा टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में खिलाड़ी ने 31 रन देकर 3 विकेट झटके और बल्ले से भी रन बनाया। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि POTM किसे दिया जाता है। बता दें कि बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज को POTM मिलने की सबसे अधिक संभावना है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines