Sri Lanka Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बड़ी राहत दी है। आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में काफी उठा-पटक देखने को मिली थी। इसके बाद श्रीलंका की सरकार ने क्रिकेट बोर्ड में हस्तक्षेप किया था। जो आईसीसी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था।
नवंबर 2023 में लगाया था बैन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार के हस्तक्षेप के बाद आईसीसी ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर बैन लगा दिया था। आईसीसी ने 10 नवंबर 2023 को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया था। जिसके बाद श्रीलंका से आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी भी छिन गई थी। जो फिलहाल साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है।
आईसीसी की बैठक में ये फैसला लिया गया था कि श्रीलंका द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी आयोजनों में खेलना जारी रखेगा लेकिन उसको किसी भी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं मिलेगी। इसके बाद आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की निगरानी की, जिसमें ये पाया गया कि अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जिम्मेदारियों और नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहा है। इसी को देखते हुए आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से बैन हटाने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े:- IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की हार पर किया रिएक्ट, इंग्लिश खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
ये भी पढ़े:- IND vs ENG : शुभमन गिल से लेकर विराट कोहली तक! हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया की हार के 5 कारण
आईसीसी द्वारा बैन लगाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने चयनसमिति में बदलाव भी किया था। जिसमें पूर्व क्रिकेटर उपुल थरंगा को 5 सदस्यीय चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा अजंता मेंडिस, इंडिका डी सरम, थरंगा परनविताना और दिलरुवान परेरा को चयनकर्ता बनाया गया था।
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
12 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
12 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
13 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
13 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines