इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा ऐलान किया है और साल 2027 में होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी भारत को दी है. इससे पहले श्रीलंका में इस टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला था. लेकिन आईसीसी ने हाल ही में श्रीलंका से मेजबानी छीनकर भारत को सौंप दी है. आईसीसी ने भाग लेने वाली सभी 6 टीमों का ऐलान भी किया है. साथ में ये भी बताया है कि किन शहरों में सभी मुकाबले आयोजित होंगे.
श्रीलंका में होना था आयोजन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार की ओर से बनाई गई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के बढ़ते दखल से आईसीसी नाराज थी. आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में चुनाव कराने को भी कहा था. लेकिन बोर्ड में अब तक चुनाव नहीं हुए. ऐसे में आईसीसी ने श्रीलंका से वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली. आईसीसी के नियम के मुताबिक किसी सदस्य देश के क्रिकेट बोर्ड राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है. ऐसे में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा और आईसीसी ने बड़ा हंटर चलाते हुए मेजबानी भी छीन ली. इससे पहले भारत ने साल 2025 में महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी.
भारत को मिली मेजबानी
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए भारत के अलावा बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका भी दावेदारी में आगे थे. लेकिन आईसीसी ने भारत को मेजबानी दी है. सभी मुकाबले वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे. मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में ये मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा. 14 फरवरी से 28 फरवरी के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे. भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी हिस्सा लेंगे. इन टीमों को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर चुना गया है. महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पहली बार हो रहा है.
भारत ने हाल पिछले साल ही आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की मेजबानी की थी. सितंबर 30 से 2 नवंबर 2025 के बीच सभी मुकाबले खेले गए थे. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था. भारत ने साउथ अफ्रीका महिला टीम को फाइनल में 59 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: माइकल हसी ने इंग्लैंड को कहा ‘ना’, टेस्ट टीम का कोच बनने से किया इनकार
जय शाह ने क्या कहा?
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 को लेकर जय शाह ने कहा “आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण के रूप में, यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को उच्च-गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता में एक साथ लाएगा, जबकि टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ते रहने और वैश्विक मंच पर अपनी जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए और भी अधिक प्रोत्साहन करेगा.”
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के ODI वर्ल्ड कप 2027 भविष्य पर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
4 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
6 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
6 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
6 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
8 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
8 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
8 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines