रोहित शर्मा के ODI वर्ल्ड कप 2027 भविष्य पर बड़ा अपडेट, 24 घंटे में फैसला संभव

रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 खेलने की खबर एक बार फिर से चर्चा में आ चुकी है. वजह है 3 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई की मीटिंग. इस बैठक में रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर फैसला लिया जा सकता है.

Cricket News (41)
1 / 6

वनडे विश्व कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. आईसीसी ने शेड्यूल और वेन्यू का भी ऐलान कर दिया है. सभी देश अब विश्व कप 2027 पर नजर जमाए बैठे हैं. भारत में भी अब इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित शर्मा विश्व कप 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं? रोहित शर्मा के भविष्य पर 3 सितंबर को फैसला लिया जा सकता है. Image Source: Screengrab/ Sony

विज्ञापन

रोहित शर्मा केवल वनडे खेलते हैं

रोहित शर्मा केवल वनडे खेलते हैं2 / 6

रोहित शर्मा फिलहाल भारत के लिए केवल वनडे खेलते हैं. टेस्ट और टी-20आई से वह संन्यास ले चुके हैं. इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलने के लिए उतरेंगे, क्योंकि चयनकर्ताओं ने आखिरी मैच खेलने के लिए कह दिया है. Image Source: Screengrab/ Sony

विज्ञापन

बीसीसीआई ने अफवाह पर लगाया था विराम

बीसीसीआई ने अफवाह पर लगाया था विराम3 / 6

हालांकि इसके बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं. वह भारतीय वनडे टीम की ओर से खेलते रहेंगे. अब 3 सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई की बैठक होने वाली है. Image Source: Screengrab/ Sony

3 सितंबर को बैठक

3 सितंबर को बैठक4 / 6

क्रिकबज को मुताबिक इस बैठक में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण और देवजीत सैकिया शामिल होंगे. जहां पर आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर चर्चा की जा सकती है, जबकि न्यूजीलैंड दौरे पर भी होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज पर भी चर्चा की जाएगी. Image Source: Screengrab/ Sony

विज्ञापन

रोहित के भविष्य पर चर्चा

रोहित के भविष्य पर चर्चा5 / 6

इसके अलावा बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य पर भी चर्चा की जा सकती है. खबरों की मानें तो सिलेक्शन कमेटी रोहित शर्मा को भविष्य के तौर पर नहीं देख रही है, जबकि बीसीसीआई इस मुद्दे पर चर्चा करने वाली है. Image Source: Screengrab/ JioHotStar

वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी6 / 6

हेड कोच गौतम गंभीर भी इस बैठक का हिस्सा होंगे और रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला होने की संभावना है. इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण की भी भूमिका पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट में बड़ी भूमिका दी जा सकती है. Image Source: Screengrab/ Fancode

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन