महिला एशिया कप 2026 में 7 सितंबर को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया. हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी गुल फिरोजा ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे और इशारा भी किया था, जिसके बाद आईसीसी ने अब उनपर हंटर चलाया है और सजा भी सुनाई है. इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को भी आईसीसी ने दंडित किया था.
पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिली सजा
हांगकांग के खिलाफ पांचवें ओवर में जब अंपायर ने गुल फिरोजा को लेग-बिफोर विकेट आउट करार दिया, तो उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले के प्रति असहमति जताई और अपने बल्ले की ओर इशारा किया और यह दर्शाया कि गेंद बल्ले के किनारे से लगी थी. अंपायर से भिड़ना उन्हें भारी पड़ गया है.
उन्हें आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने से संबधित है. ऐसे में आईसीसी ने उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है, क्योंकि पिछले 24 महीने में ये उनका दूसरा अपराध था. गुल ने अपराध स्वीकार कर लिया. हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान ने 72 रनों से जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: अब वसीम अकरम ने उठाई जेल में बंद इमरान खान के लिए आवाज
पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी मिल चुकी है सजा
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने भारत की सलामी बल्लेबाज दीप्ति शर्मा को आउट करने के बाद उन्हें पवेलियन की तरफ जाने का इशारा किया था. इसके बाद आईसीसी ने उनकी मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़े थे. सना ने अपने अपराध को स्वीकार भी किया था.
भारत के सामने मिली करारी हार
भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी. पाकिस्तान 55 रनों पर ही सिमट गई थी. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन शवल जुल्फिकार ने बनाए थे. उन्होंने 14 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा मुनीबा अली ने 15 गेंदों में 13 रन बनाए थे. भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा प्रेमा रावत को भी 3 सफलता मिली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में 57 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: जो रूट ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर तोड़ चुप्पी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines